रुड़की

पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-एक, रुड़की में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस महान भारतीय भौतिक विज्ञानी सर चंद्रशेखर वेंकट रमन द्वारा ‘रमन इफेक्ट’ के आविष्कार की याद दिलाता है। इसी तारीख को सर रमन ने 1928 में रमन इफेक्ट का आविष्कार किया था। सर्वप्रथम विद्यालय के प्राचार्य चन्द्र शेखर बिष्ट, उप प्राचार्या श्रीमती अंजु सिंह तथा मुख्य अध्यापिका श्रीमती नेहा चैबे के साथ सभी शिक्षकों ने सर सीवी रमण के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर प्राचार्य चन्द्र शेखर बिष्ट ने कहा कि इसी तारीख को सर रमन ने 1928 में रमन इफेक्ट का आविष्कार किया था। विज्ञान के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सर रमन को वर्ष 1930 में भौतिकी में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इस दिन को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रुप में मनाया जाता है। इस दिन हम विज्ञान के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए प्रसिद्ध भारतीय भौतिक विज्ञानी के प्रति अपनी गरिमा और सम्मान दिखाते हैं। अपने संबोधन में उप प्राचार्या अंजु सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का मुख्य उद्देश्य लोगों को हमारे दैनिक जीवन में विज्ञान के महत्व के बारे में जागरूक करना और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को लोकप्रिय बनाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करना है। इस अवसर पर सभी शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed