रुड़की झबरेड़ा
उत्तराखंड जिले में सबसे पुरानी नगर पंचायत झबरेड़ा अध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशी किरण चौधरी पत्नि गौरव चौधरी ने भारी मतों से जीत हांसिल के हैं। उन्होंने अपने देवर भाजपा प्रत्याशी निवर्तमान चेयरमैन चौधरी मानवेंद्र सिंह को करीब नौ सौ वोटों से हराया है। सबसे पुरानी नगर पंचायत झबरेड़ा पर कांग्रेस का परचम लहराया है। हालांकि इस सीट पर आज तक चौधरी परिवार का ही कब्जा रहता आया है, इस सीट पर तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। आज हुई मतगणना के अनुसार कांग्रेस से प्रत्याशी किरण चौधरी को 4507 वोट प्राप्त हुए है। भाजपा प्रत्याशी मानवेंद्र चौधरी को 3647 मत प्राप्त हुए तथा आजाद समाज पार्टी से जैनब अंसारी को 60 वोट मिले। कांग्रेस प्रत्याशी क़ो 860 मतों से विजय घोषित किया गया।